Saturday, April 11, 2026
26.8 C
Bhopal

आरक्षक ने लावारिस बैग में निकले रुपए वापस लौटाए

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक लावारिस बैग मिला। जांच करने पर उसमें नोट की गड्‌डी मिली। इसके बाद बैग मालिक की तलाश शुरू हुई और उसके मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आरक्षक ने बैग और रुपए यात्री को लौटा दिए।

मामला भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 का है। यहां ड्यूटी के दौरान आरक्षक आरिफ को एक लावारिस पिट्‌ठू बैग मिला। बैग की जांच गवाहों के सामने की गई तो उसमें 21,800 रुपए और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे मिले। दस्तावेजों को देखने पर उनमें एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। जिस पर संपर्क करने पर बैग के वास्तविक मालिक का पता चला।

ठेकेदार का निकला बैग बैग के मालिक अंकित जैन निवासी बीना जिला सागर थे। वे पेशे से ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि वह भोपाल स्टेशन पर कार्य कर रहे थे। खाना खाने के दौरान अनजाने में अपना बैग प्लेटफार्म पर भूल गए थे। एसआई अवधेश कुमार ने पड़ताल एवं शिनाख्त के बाद ऑपरेशन अमानत के तहत बैग में मौजूद रुपए और दस्तावेज अंकित जैन को सौंप दिए।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img