Saturday, July 25, 2026
27.8 C
Bhopal

पत्नी को लेकर भागे प्रेमी की फरसे से हत्या

सतना में पत्नी को प्रेमी के साथ जाते देखने के बाद गुस्से में एक पति ने उस प्रेमी की जान ले ली। रेलवे ठेका कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करने वाले गोपाल श्रीवास्तव (खरे) की 2 मई को फरसे से हत्या कर दी गई। आरोपी अशोक पयासी घटना के दो दिन बाद जंगल से गिरफ्तार किया गया।

प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी

घटना की जड़ में पारिवारिक विवाद है। आरोपी की पत्नी गोपाल के साथ भाग गई थी। वह अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर पिछले एक साल से गोपाल के साथ नागौद में किराए के मकान में रह रही थी। अशोक ने इस मामले की शिकायत जसो थाने में की थी। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह खुद गोपाल को सबक सिखाने की योजना बनाने लगा।

गर्दन और पैर पर फरसे से वार किया

टीआई अशोक पांडेय के अनुसार, आरोपी ने सिंहपुर रोड सड़वा स्टेशन के पास गोपाल पर हमला किया। उसने गर्दन और पैर सहित कई जगह फरसे से वार किए। हत्या के बाद आरोपी ने फरसा वहीं फेंक दिया और सुरदहा के जंगल में छिप गया। दो दिन की तलाश के बाद रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव के लोगों के मुताबिक अशोक अक्सर फरसा लेकर घूमता था और कहता था कि वह गोपाल की हत्या करेगा। आखिरकार उसने अपनी धमकी को अंजाम दे दिया।

Hot this week

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद बड़ा कदम, इंदौर में जश्न

​नई दिल्ली/इंदौर: NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

Topics

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img