Saturday, March 14, 2026
35.5 C
Bhopal

दवा कंपनी के मालिक ने पकड़ी थी अकाउंटेंट की गड़बड़ी

इंदौर की दवा कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने वाले कपिल रघुवंशी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। इस मामले में उसकी भाभी सोनाली भी आरोपी है। अभी क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही है। इधर, जानकारी मिली है कि जिस कंपनी में कपिल ने माल की हेराफेरी की। उसमें चचेरा भाई भी मालिक है। इसे लेकर क्राइम ब्रांच जांच के बाद उसे आरोपी बना सकती है। कपिल की चोरी मालिक ने चार साल पहले ही पकड़ ली थी लेकिन उसने पत्नी के साथ आकर माफी मांगी ओर कहा कि वह सभी अकांउट को क्लियर कर देगा। जो भी गड़बड़ी है उसे ठीक कर देगा। इसके बाद भी उसने विश्वासघात किया।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की टीम ने कपिल रघुवंशी से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मालिक राजेश ने उसकी 2020 में चोरी पकड़ ली थी। जब कंपनी के अकांउट में गड़बड़ी मिली थी। लेकिन, कपिल अपनी पत्नी माधुरी को लेकर राजेश के पास पहुंचा ओर कहा कि उसे एक और मौका दिया जाए।

वह सभी चीजों में सुधार कर लेगा। राजेश ने उस पर विश्वास किया। कपिल ने इसके बाद तेजी से कंपनी से माल उठाकर अपनी भाभी सोनाली की फर्म त्रिमूर्ति ट्रेडर्स में डाल दी। जिसमें उसे तेजी से मार्केट में खपाकर रुपए उठाए गए।

बेटे के चलते नही देख पाए हिसाब किताब

राजेश के बेटे की 2019 में तबीयत खराब हो गई। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके चलते उन्हें मुंबई और बेंगलोर में उपचार कराने जाना पड़ा। जिसमें वह अपनी कंपनी पर ध्यान नहीं दे पाए। दो साल में कपिल ने काफी कुछ बदल दिया था। जिस कंपनी में कपिल ने माल भेजा। उसमें उसका चचेरा भाई सचिन के नाम से है। लेकिन उसका पूरा काम सोनाली वर्तमान में देख रही है।

फर्जीवाड़े के लिए खुलावाया अलग अकाउंट

कपिल ने फर्जीवाड़े के लिए बैंक में दो अकांउट खुलवाए। एक में वह पेमेंट लेता ओर उसकी इंट्री करते होने के बाद उसे दूसरे अकांउट में डालकर निकाल लेता। वही बोगस इंट्री कंपनी में दिखाता। उसने इस दौरान कई फर्जी चेक और डाटा एंट्री दर्शाई थी।

Hot this week

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़, डरा-धमकाकर हड़प लिए घर के जेवर

​इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

Topics

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

बैरसिया में रफ्तार का कहर: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

​बैरसिया। क्षेत्र के तरावली जोड़ पर गुरुवार सुबह एक...

होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर मांगी 5 हजार की मंथली

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों...

भोपाल: पुराने केस में समझौते से इनकार पर युवक का कान काटा, हालत नाजुक

राजधानी के कोतवाली इलाके की वारदात, आरोपियों की तलाश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img