Monday, July 13, 2026
31.7 C
Bhopal

इंदौर में सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड

गांधी नगर क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड अर्जुन सोलंकी (35) ने शुक्रवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने 8 साल की बेटी को पैसे देकर बाहर भेज दिया। जब बेटी वापस लौटी, तो पिता को गंभीर हालत में देखकर घबरा गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

ऑनलाइन गेमिंग बनी वजह

परिवार ने बताया कि अर्जुन ऑनलाइन गेमिंग और कर्ज के दबाव से परेशान था। पुलिस के अनुसार, अर्जुन ने जहरीला पदार्थ खाकर और खुद को चाकू से घायल कर यह कदम उठाया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्जदारों का जिक्र है।

पहले भी लिया था भारी कर्ज

अर्जुन के बड़े भाई महेश ने बताया कि वह पहले आलोट में रिक्शा चलाता था, जहां उसने 10 लाख रुपए का कर्ज लिया था। यह कर्ज परिवार ने चुका दिया। इसके बाद अर्जुन इंदौर आकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगा, लेकिन यहां भी उसने 4-5 लाख रुपए का कर्ज ले लिया। कर्जदारों के लगातार दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

आत्महत्या की कोशिश का वीडियो भेजा था

महेश ने बताया कि दो महीने पहले अर्जुन ने सुसाइड की कोशिश की थी। उसने अपने भाई को सुसाइड नोट और जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो भेजा था। उस समय समय रहते उसे बचा लिया गया था।

अर्जुन ने अपनी बेटी ईशिका को पैसे देकर बाहर भेजा। इसके बाद उसने गेट बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया और चाकू से खुद को घायल कर लिया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पत्नी को फोन किया। लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में अर्जुन ने कर्जदारों का जिक्र किया है, जो उसे लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

ईंट-भट्टे पर बुजुर्ग चौकीदार की निर्मम हत्या, सिर पर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के नीडम पुल के...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

भोपाल के बैरागढ़ में व्यापारी पर जानलेवा हमला: दिनदहाड़े चाकू घोंपकर भागे बदमाश

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में सोमवार दोपहर एक...

Topics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर विवाद: आरिफ मसूद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

​भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय'...

भोपाल: अंधविश्वास का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार, जेवर बरामद

​भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोने का...

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार...

भोपाल: बीमारी से परेशान 73 वर्षीय बुजुर्ग ने की खुदकुशी

​भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र के छावनी पठार इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img