Friday, October 9, 2026
26.7 C
Bhopal

भोपाल में 11वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

भोपाल में 11वीं के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह ऑनलाइन गेम-फ्री फायर खेलने का आदी था। परिजन का मानना है कि ऑनलाइन गेमिंग में किसी टास्क को पूरा करने में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी जान चली गई।

घटना शुक्रवार रात छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। शनिवार को पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए। इस दौरान उसकी ऑनलाइन गेम खेलने के आदी होने का खुलासा हुआ। टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

अधिकांश समय मोबाइल में व्यस्त रहता था छात्र मृत्युंजय शर्मा पुत्र रमा शर्मा (16) भानपुर मल्टी में रहता था। वह प्राइवेट स्कूल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के मामा मनोज शर्मा ने बताया कि भांजा ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था। अधिकांश समय मोबाइल में व्यस्त रहता और फ्री फायर गेम खेलता था।

शुक्रवार को उसकी बहन कंगना और मां विदिशा में रहने वाले रिश्तेदार के घर सुंदरकांड में गई थीं। पिता ऑटो लेकर गए हुए थे। रात करीब 9:30 बजे पुलिस ने सूचना दी कि मृत्युंजय की ट्रेन से कटने से मौत हो गई।

मां-पिता देते थे उसे समझाइश

मृत्युंजय के मामा का कहना है कि ऑनलाइन गेम की लत को देखते हुए बच्चे के मां-पिता उसे समझाइश देते थे। हालांकि, वह परिवार का इकलौता बेटा था। लिहाजा उसे किसी प्रकार से डांटा और फटकारा नहीं जाता था। किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाता था।

वह पढ़ाई में होशियार था। 10वीं कक्षा को उसने फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। पिछले कुछ महीनों से मोबाइल अधिक इस्तेमाल करने लगा था। उसने किसी परेशानी का कभी जिक्र नहीं किया।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img