Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

युवती के पेट में एक हफ्ते तक फंसी रही पिन

इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने 17 वर्षीय लड़की के पेट से एक हिजाब पिन को बाहर निकाला है। यह 7 सेमी लंबी पिन लड़की ने काम करते समय गलती से निगल ली थी। फिर पेट के निचले हिस्से में एक हफ्ते तक समय तक फंसी रही। एंडोस्कोपी के माध्यम से इसे डेढ़ घंटे में निकाला गया।

डॉ. अमित अग्रवाल (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट) ने बताया कि इंदौर निवासी यह युवती दर्द और उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल आई थी। वह कुछ खा नहीं पा रही थी और उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल एक्स-रे किया। इसमें लगभग 5 से करीब 7 सेमी लंबी पिन दिखी। उसे निकालने की काफी जटिल प्रक्रिया थी, क्योंकि पेट में उसका सिर्फ सिरा दिखाई दे रहा था। निकालते समय यह ध्यान रखना था कि इस प्रक्रिया में इसोफेगस (भोजन नली) को कोई नुकसान न पहुंचे।

दो दिनों में होगी छुट्टी

गुरुवार सुबह उसकी सर्जरी हुई और हालत ठीक है। उसने तरल आहार लेना शुरू कर दिया है। दो दिनों बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक यह अपने प्रकार का पहला मामला है। सिक्के आदि के पेट में फंसने के कई मामले देखे हैं, लेकिन पेट के निचले हिस्से में पिन फंसे होने का मामला पहली बार सामने आया है।

युवती को पहले एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट के छुट्टी पर रहने के कारण इलाज नहीं हुआ। इसके बाद उसे सुपर स्पेशियलिटी में रेफर किया गया।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img