Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

एक महीने से महिला को परेशान कर रहा था रिश्तेदार

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रही महिला को उसके रिश्तेदार ने पसंद करने का कहकर बात करने और घूमने का दबाव बनाया। जब महिला नहीं मानी तो उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बुधवार रात पीड़िता ने अपने रिश्तेदार सुनील पर थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उस पर एक माह बात करने और साथ में घूमने फिरने को लेकर दबाव बना रहा था। घर पर चक्कर लगाने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर पति को घटना की जानकारी दी।

दरअसल महिला (40) ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी। रास्ते में सुनील मिला तो उसने पसंद करने की बात कही। आरोपी ने उससे बोला कि बात किया करो। महिला ने जब अपने शादीशुदा होने का कहकर वहां से जाने लगी तो आरोपी ने उसे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी बार 28 फरवरी की रात में एमपी ऑनलाइन दुकान के पास से वापस आते समय सुनील ने रास्ते में महिला को रोककर फिर से बात करने का दबाव बनाया। उस समय भी बच्चे को मारने की धमकी दी। इसके बाद तीसरी बार वह 5 मार्च को पीड़िता के घर के यहां चक्कर लगाने लगा। इसके बाद उसने पति को जानकारी दी। तब जाकर दंपती ने रात को थाने में पहुंचकर सुनील पर केस दर्ज कराया।

Hot this week

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img