Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

TI ने DCP के साथ आकर मांगी माफी

इंदौर में वकील कन्हैयालाल चौहान के साथ आजाद नगर थाने के टीआई और पुलिसकर्मियों की अभद्रता का मामला सामने आया था। घटना रविवार रात की है। इसके बाद वकीलों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के नाम डीसीपी कृष्णा लालचंदानी को ज्ञापन सौंपा था। साथ ही दोपहर 2 बजे तक कार्रवाई का समय दिया था।

तय समय तक अधिकारियों की ओर से कोई बातचीत नहीं होने पर वकील रीगल स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। डीसीपी ने आजाद नगर टीआई लोकेश भदौरिया को मौके पर बुला लिया।

टीआई और एसीपी मौके पर पहुंचे। उनकी वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराई। इस दौरान टीआई ने कहा कि यदि मुझसे कोई गलती हुई है तो इसके लिए माफी चाहता हूं। इसके बाद मामला शांत हो गया।

बच्चों के झगड़े में वकील को थाने ले गई थी पुलिस दरअसल, रविवार रात दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां काफी भीड़ थी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान वकील कन्हैयालाल चौहान की कुछ पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई और उन्हें थाने ले जाया गया। बाद में कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें छोड़ दिया गया।

जब इस घटना की जानकारी अन्य वकीलों को लगी तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए टीआई भदौरिया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि टीआई भदौरिया घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे थे। उस समय वकील कन्हैयालाल सादे कपड़ों में थे। वकील होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img