Sunday, April 12, 2026
32.9 C
Bhopal

महिला ने पति-ननद पर कराई FIR

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में मुंबई निवासी महिला की शिकायत पर उसके पति और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी देने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़िता का कहना है कि उसका पति पहले अपना नाम रोमी बताकर रिश्ते में आया, लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसका असली नाम यूसुफ है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिग बेटे का जबरन खतना कराया गया और पति ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

एडवर्टाइजिंग कंपनी में हुई मुलाकात

मूल रूप से मलाड ईस्ट, मुंबई की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2005 में एक एडवर्टाइजिंग कंपनी के काम के दौरान उसकी पहचान रोमी नामक युवक से हुई। करीब पांच साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान युवक ने खुद को रोमी बताकर ही रिश्ता निभाया।

शादी के बाद खुला राज

साल 2010 में दोनों ने कानूनी रूप से शादी कर ली। तभी महिला को पता चला कि रोमी का असली नाम यूसुफ है। इसके बावजूद उसने रिश्ता तोड़ा नहीं। 2011 में बेटे का जन्म हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि बेटे के जन्म के बाद यूसुफ ने इस्लामिक पद्धति से पालन-पोषण की बात कहकर जबरन उसका खतना करा दिया।

ननद भी बनाती रही दबाव

महिला ने यह भी बताया कि इस दौरान यूसुफ की बहन गुलबानू लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालती रही। परिवार को टूटने से बचाने के लिए उसने चुप्पी साध ली और हालात को सहन करती रही।

अलग होना चाहा, मिली धमकियां

पीड़िता ने आगे कहा कि जब उसने पति से अलग रहने की बात कही तो यूसुफ ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने महिला को अंतरंग पलों के वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंपी।

पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत की

बुधवार को महिला तुकोगंज थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। ग्रीन पार्क कॉलोनी, साउथ तुकोगंज निवासी यूसुफ उर्फ रोमी खान और उसकी बहन गुलबानू खान पर धारा 498ए, 323, 294, 506, 34 भादवि और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img