Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

युवक को मंत्री का मुखौटा पहनाकर पुलिस को सौंपा

मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल में अनूठे ढंग से प्रदर्शन किया। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में एक कार्यकर्ता को मंत्री विजय शाह का मुखौटा पहनाकर उसे हथकड़ी लगाकर पीसीसी के सामने प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता पीसीसी से मंत्री का मुखौटा पहने हुए व्यक्ति को हथकड़ी पहनाए हुए पांच नंबर स्टॉप पर स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। यहां मंत्री का मुखौटा पहने व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।

अमित शर्मा बोले- विजय शाह को पद से हटाया जाए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने कहा मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान किया। सोफिया ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और उसे अपमानित करने वाले मंत्री को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बचाने में लगी हुई है। छह महीनों से सरकार लगातार मंत्री को संरक्षण दे रही है।

सुप्रीम कोर्ट में सत्य की जीत हुई

अमित शर्मा ने कहा- मध्य प्रदेश की सरकार जिस मंत्री का संरक्षण कर रही थी उसपर मुकद्मा चलाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से सत्य की जीत हुई है मोहन सरकार की हार हुई है।

हमने प्रतीकात्मक रूप से मंत्री को गिरफ्तार किया अमित शर्मा ने कहा- हम मंत्री विजय शाह के घर गए थे वे घर से फरार हैं। हमें विजय शाह केरवा के जंगल में घूमते हुए मिले हमने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से गिरफ्तार करके पुलिस के हवाले किया है।

मंत्री पद से नहीं हटाया तो सीएम का घर घेरेंगे कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कहा यदि विजय शाह को मंत्री पद से नहीं हटाया जाता है तो हम मुख्यमंत्री मोहन यादव का घर घेरेंगे।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img