Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में 60 लाख की चोरी का खुलासा

भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित ब्राइट कॉलोनी में जुलाई महीने में हुई 60 लाख की चोरी की वारदात का खुलासा शाहजहांनाबाद पुलिस ने कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम मामा और भांजे ने दिया था। दोनों फरियादी के पड़ोस में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले में रिकवरी महज 12 लाख रुपए के सामान की ही की है।

पुलिस का कहना है कि चोरी का माल जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक ज्वैलर्स के पास बेचा गया, लेकिन इसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं की जा सकी है।

क्या है मामला

वारदात से पूर्व मिर्जा इफ्तेखार बेग (69) अपनी पत्नी रक्षा बेग के साथ परवलिया स्थित दामाद के फॉर्म हाउस गए हुए थे। घर आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जब अलमारी देखी तो उसमें रखी पत्नी और बेटी की ज्वेलरी गायब मिली। ज्वेलरी की कुल कीमत 60 लाख रुपए थी। फरियादी ने शाहजहानाबाद थाने पहुंचकर बेटी निदा मिर्जा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी गई ज्वेलरी की सूची और बिल बाद में सौंपे जाएंगे।

एफएसएल टीम ने किया था निरीक्षण

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर लिया। एफएसएल टीम से स्पॉट का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसके आधार पर पड़ोसी यूसुफ सिद्दीकी और उसके भांजे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img