Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

छात्र संघ चुनाव नहीं होने पर होगा आंदोलन

भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हाल ही में रायपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा एवं प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में देशभर से आए 478 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख प्रस्ताव पारित हुए।

तीन दिवसीय बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

29 मई को हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर रोक, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति में विलंब, देश की आंतरिक सुरक्षा और विश्वविद्यालयों में बढ़ती वैचारिक अस्थिरता के समाधान शामिल हैं।

बिरसा मुंडा-रानी अबक्का की जयंती पर देशभर में होंगे कार्यक्रम

इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। ‘जीरो फूड वेस्ट’, प्लास्टिक मुक्त परिसर और जैविक अपशिष्ट प्रबंधन जैसी पहल की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि भविष्य में भगवान बिरसा मुंडा और रानी अबक्का जयंती समारोह, आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम और यशवंत राव केलकर शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विभिन्न योजनों की योजना बनाई गई है।

60 लाख की सदस्यता का आंकड़ा पार

अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा ने बताया कि संगठन की सदस्यता लगभग 60 लाख के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ABVP शिक्षा, पर्यावरण, खेल और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहा है।

छात्र संघ चुनाव की मांग पर चेतावनी

मध्यभारत प्रांत के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि “ABVP केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित, वैचारिक रूप से सजग युवाओं का निर्माण कर रहा है।” उन्होंने और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र घोषणा नहीं की, तो ABVP चक्का जाम और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Hot this week

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img