भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों में रविवार को बिजली की भारी कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में 6 से 7 घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पानी भरने और चार्जिंग जैसे जरूरी काम सुबह ही निपटा लें।
इन इलाकों में किस समय रहेगी कटौती:
| समय | प्रमुख क्षेत्र और इलाके |
|---|---|
| सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक | जीएडी चौराहा, ईदगाह, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट, संजय नगर, मौलाना आजाद कॉलोनी, प्रिंस कॉलोनी, प्रभु नगर, नियामतपुरा एवं आसपास। |
| सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक | न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, शालीमार कॉम्पलेक्स, अशोका इन्क्लेव, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा, बिजली नगर कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, सजदा नगर, कर्बला रोड, मीसा अपॉर्टमेंट, नर्मदा कॉम्पलेक्स एवं आसपास। |
| सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक | गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल, इरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर, शिव नगर (फेस-3 और 4), मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, बिहारी बस्ती एवं आसपास। |
| दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक | झरनेश्वर कॉम्पलेक्स, प्रताप नगर, इंद्रा भवन कॉलोनी, आंचल छात्रवास, सागर अपॉर्टमेंट एवं आसपास। |



