मुरैना (शहर कोतवाली)।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर 35 से 40 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। वारदात के समय ब्यूटी पार्लर संचालिका रिंकी गुप्ता का पूरा परिवार रक्षाबंधन के मौके पर एक दिन के लिए पोरसा स्थित मायके गया हुआ था।
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब पार्लर पर मेहंदी सीखने वाली युवती कीर्ति मंगल नैनागढ़ स्थित उनके घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे समेत अन्य कमरों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा देखकर उसने तुरंत संचालिका और डायल 112 को सूचना दी।
- चोरी गया सामान: चार चूड़ियां, दो कॉलर, दो चेन, दो अंगूठियां, बाले, झुमकी, हार, टॉप्स, मांग टीका, नथ समेत अन्य सोने-चांदी के आभूषण और ₹1.5 लाख नकद।
- हाल ही में छुड़ाए थे जेवर: संचालिका के अनुसार, पति के एक्सीडेंड के इलाज के लिए जेवर बैंक में गिरवी रखे थे, जिन्हें एक महीना पहले ही छुड़ाया गया था।
- पुलिस कार्रवाई: सीएसपी दीपाली चन्दौरिया ने बताया कि फॉरेसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट जुटाए हैं। पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध चोर हल्का नजर आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दस्तावेजों की जांच और सबूत जुटाने में जुटी है।




