Wednesday, February 25, 2026
20 C
Bhopal

बाइक चोरी कर रहे थे चोर, पुलिस आ पहुंची

ग्वालियर में बहोड़ापुर थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 8 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। ये दोनों चोर ट्रांसपोर्ट नगर में एक गाड़ी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी गश्त कर रही पुलिस वहां पहुंच गई।

पुलिस को देखते ही चोरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि ये चोर बिना व्हील लॉक वाली गाड़ियों को निशाना बनाते थे और पलक झपकते ही गाड़ियों के लॉक तोड़कर उन्हें चुरा लेते थे।

पुलिस ने सख्ती दिखाई तो चाेरों ने कबूला जुर्म

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एसआई विवेक प्रताप सिंह, एएसआई संजय शर्मा और प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में पैदल गश्त कर रहे थे।

इस दौरान उनकी नजर बाइक के पास खड़े दो युवकों पर पड़ी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबरा गए और भागने लगे, जिससे पुलिस को शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया।

पहले तो वह दोनों युवक पूछताछ में इधर-उधर की बात कर बहाने बनाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि वह वाहन चोर हैं और अभी बाइक चोरी का प्रयास कर रहे थे, इसका पता चलते ही पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और पूछताछ की।

थाना पहुंचते ही किया चोरी का खुलासा

पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान राजीव पुत्र नत्थू कुशवाह और भूपेंद्र सिंह उर्फ भूकन पुत्र रामस्वरूप यादव निवासी कुलैथ के रूप में हुई है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने एक के बाद एक आठ चोरी के वाहन बरामद करा दिए हैं। यह चोरी के वाहन उन्होंने पिछले एक सप्ताह में चोरी किए थे।

हो सकता है अन्य चोरियों का खुलासा पुलिस का मानना है कि इन चोरों से और भी वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये चोर वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचते थे।

ग्वालियर शहर के एएसपी अखिलेश रैनवाल ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए हैं। पूछताछ में पकड़े गए चोरों से चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा वाहन बरामद हुए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img