Thursday, November 5, 2026
16.9 C
Bhopal

शराब दुकान के आसपास गंदगी, 50 हजार का स्पॉट फाइन

इंदौर में शराब दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर नगर निगम की टीम ने 50 हजार रुपए का चालान काट दिया। इसे लेकर नगर निगम और आबकारी विभाग आमने-सामने हो गए।

दरअसल नगर निगम की टीम गंदगी देखकर 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन काट रही थी लेकिन आबकारी विभाग ने इस पर आपत्ति ली तो निगम ने 50 हजार रुपए का चालान ही काटा।

यह दुकान जीपीओ चौराहे के नजदीक है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे जब दुकान खोलने ठेकेदार पहुंचे तो वहां दुकान सील मिली। यहां पर नगर निगम की टीम भी मौजूद थी।

इसके बाद शराब दुकान संचालक के 50 हजार रुपए जमा कराने के बाद दुकान की सील खोली गई। शराब दुकान संचालक को निगम अफसरों ने हिदायत भी दी कि दुकान के आसपास गंदगी न होने दे।

दुकानदार का तर्क- गंदगी ठेले लगाने वाले करते हैं

नगर निगम के अधिकारी दिलीप लोधी के अनुसार, दुकान के आसपास कचरा जमा होने और प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री मिलने के कारण सख्त कार्रवाई की गई।

उन्होंने शराब संचालक से कहा कि इन कामों के लिए एक लाख का स्पॉट फाइन भरने पर ही दुकान खोली जाएगी। इस पर दुकानदार ने कहा कि यह गंदगी यहां शाम से रात तक ठेले लगाने वाले लोग करते हैं, यह डिस्पोजल उन्हीं के हैं। गंदगी भी उन्हीं की फैलाई हुई है। वैसे भी सरकारी ठेका है और दुकान सील नहीं की जा सकती है।

आबकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

शराब संचालक ने दुकान पर गंदगी मिलने पर कई तर्क-वितर्क करें लेकिन निगम की टीम ने एक नहीं सुनी। इस बीच दुकान संचालक ने आबकारी अधिकारी को सूचना दी। आखिर नगर निगम ने 50 हजार रुपए का चालान काटा इसके बाद ही दुकान की सील खोली गई।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img