Thursday, April 2, 2026
34.1 C
Bhopal

स्क्रैप व्यापारी पर हमला करने वाले पकड़ाए

इंदौर के तिलक नगर में स्क्रैप व्यापारी पर हमला करने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। एक नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि स्क्रैप व्यापारी की उसकी मां से दोस्ती थी। दोनों की बातचीत करना उसे ठीक नहीं लगता था। इसलिए दोस्त के साथ मिलकर उसने अकेला देखकर स्क्रैप व्यापारी पर चाकू और पत्थर से हमला किया था। हमले के बाद वे घर नहीं गए, बल्कि दोस्तों के घर जाकर सो गए थे।

एडिशनल DCP अमरेंद्र सिंह की टीम ने स्क्रैप व्यापारी गौरव पर हुए हमले के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपी छोटी ग्वालटोली इलाके के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले आरोपियों ने पत्थर और चाकू से हमला किया था। लोगों के बचाव में आने पर तीनों वहां से भाग गए थे।

घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और तीनों नाबालिगों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। हालांकि एक नाबालिग ने घर की महिला से गौरव की दोस्ती होने की बात कही, जो उसे ठीक नहीं लगती थी। वह स्क्रैप व्यापारी की हत्या करना चाहता था। पुलिस सभी पर चाकूबाजी के साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img