Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

Top News Today: आईएनएस विशाखापत्तनम से छोड़ी गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, देखिए वीडियो

Top News Today: युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम ने भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा कर दिया है। आईएनएस विशाखापत्तनम से पश्चिमी समुद्री तट पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। नीचे देखिए वीडियो। यह युद्धपोत अब 21 फरवरी को राष्ट्रपति की बेड़े की समीक्षा में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम तक पहुंच गया है। देखिए वीडियो

Top News Today: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरें

जयपुर में सुबह 8 बजे आए भूकंप के झटके: राजस्थान के शहर जयपुर में 18 फरवरी, शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह लगभग 8.01 बजे जयपुर, राजस्थान से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। कहीं-कहीं हल्के झटके महसूस किए गए। आला अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

बारह पाकिस्तानी रिहा, अटारी सीमा के रास्ते वतन लौटे: भारत-पाकिस्तान के बीच बनते-बिगड़ते संबंधों के बीच दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई का क्रम जारी है। भारत की विभिन्न जेलों से रिहा हुए 12 पाकिस्तानी कैदियों को गुरुवार को पाकिस्तान भेजा गया। इनमें छह मछुआरे और छह आम नागरिक शामिल हैं। छह पाकिस्तानी गुजरात की जेलों में, तीन अमृतसर, एक बंगाल और एक जम्मू की जेल में बंद था। अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा के रास्ते इन्हें पाकिस्तान रवाना किया गया है। पाक रेंजरों ने इन्हें रिसीव किया। अटारी सीमा पर पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल आफिसर अरुण माहल के अनुसार, छह पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से बार्डर पार करने के मामले में पकड़े गए थे। इसके अलावा अन्य छह मछुआरे हैं। करीब सात साल की सजा भुगतने के बाद वे पाकिस्तान लौटे।

पाक से आई सवा छह किलो हेरोइन बरामद : पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से फिरोजपुर सेक्टर में सीमा के पास खेत में फेंकी सवा छह किलो हेरोइन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बरामद की। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाक सीमा के जरिये पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजी है। इस पर बीएसएफ जवानों ने सर्च आपरेशन चलाकर सवा छह किलो हेरोइन बरामद की।

अमेरिका में उत्तर कारोलिना हाईवे पर टै्रक्टर ट्रेलर पर गिरा विमान: उत्तर कारोलिना हाईवे पर बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर ट्रैक्टर ट्रेलर पर गिर गया। उत्तर कारोलिना प्रांत हाईवे गश्ती ने कहा कि इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई और आग लग गई। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि दो इंजन वाला विमान शाम 5ः35 बजे के आसपास डैविडसन काउंटी हवाई अड्डे के समीप ट्रैक्टर टेलर पर गिर गया।

पाकिस्तानी पत्रकार का इमरान के आदेश पर प्रताड़ित करने का आरोप: पाकिस्तान के पत्रकार मोहसिन बेग ने दावा किया है कि हिरासत के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने उसे प्रताड़ित किया। पत्रकार को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया था। पिछले सप्ताह पत्रकार ने एक समाचार चैनल पर प्रधानमंत्री एवं संचार मंत्री मुराद सईद के खिलाफ अपमानजनक और निंदा करने वाली टिप्पणी की थी।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img