Saturday, February 21, 2026
18.9 C
Bhopal

ट्रेनर से रेप, आरोपी ने महिला का गर्भपात भी कराया

अवधुपरी इलाके में एक महिला जिमनास्टिक ट्रेनर को युवक ने चार साल तक लिव इन में रखा। आरोपी ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। महिला के गर्भवति होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। अब युवक ने शादी करने से भी इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी युवक भी जिमनास्टिक ट्रैनर बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक अवधुपरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय महिला जिमनास्टिक ट्रैनर है। उसका प्रेमी देवेश पाटिल भी जिमनास्टिक ट्रैनर है। महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया था। 2019 में उसकी मुलाकात देवेश पाटिल से हुई थी।

बाद में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इस दौरान आरोपी युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जब भी महिला उससे शादी करने का कहती तो टाल देता। इसी बीच महिला गर्भवति हो गई थी, तो आरोपी युवक ने उसे बहला फुसलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।

गुपचुप तरीके से छोड़ गया आरोपी

गर्भपात कराने के बाद आरोपी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। गुपचुप तरीके से उसे छोड़कर चला गया। इससे परेशान होकर थाने पहुंची महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img