Tuesday, June 23, 2026
29.2 C
Bhopal

ABVP भोपाल ने किया RGPV में प्रदर्शन


– कुलपति को सौंपा ज्ञापन, गठित हुई तीन सदस्यों की जांच समिति

भोपाल। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोपाल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आर.जी.पी.वी) में प्रदर्शन कर कुलपति को 7 बिन्दुओं पर कार्यवाही के लिये ज्ञापन सौंपा गया । जिसके संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तथ्यों की जांच हेतु 3 सदस्यीय समिति का गठन किया । छात्रावास में छात्रों पर बेवजह 2400 का फाइन लगाया जा रहा है , फाइन के लिए कोई समिति या कोई मापदंड निर्धारित नहीं है । वार्डन द्वारा छात्रों से गलत व्यवहार और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। 2 साल से यूआईटी आरजीपीवी में कोई कैंटीन नहीं है, जिसके कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

छात्रों ने यह भी बताया कि पिछले सेमेस्टर 25-30 छात्रों को भौतिक विज्ञान (PHYSICS) विषय में बैक लगा दी गई थी, लेकिन जब छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन का फॉर्म भरा तो आधे छात्र पास हो गए, इस घटना से विश्वविद्यालय के परिणाम मूल्यांकन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है और छात्रों से अनावश्यक शुल्क वसूला गया, उसके बाद भी छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, छात्रों के परिणाम के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ लगातार किया जा रहा है, यूआईटी आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट में शिक्षकों की कमी का होना छात्रओं के भविष्य को अंधकार में ले जाने जैरा है इस स्थिति में छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। विश्वविद्यालय में छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध नहीं हैं।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img