Sunday, April 12, 2026
36.5 C
Bhopal

Transfers in Madhya Pradesh: निमिषा जायसवाल को बनाया नागरिक आपूर्ति निगम का महाप्रबंधक

Transfers in Madhya Pradesh: भोपाल। (राज्य ब्यूरो) प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 21 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें राज्य भंडार गृह निगम की महाप्रबंधक निमिषा जायसवाल को नागरिक आपूर्ति निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं, तृप्ति श्रीवास्तव अब क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम की जगह महाप्रबंधक राज्य भंडार गृह निगम बनाया है।

किसे कहां किया पदस्थ

अधिकारी- वर्तमान और नवीन पदस्थापना

कविता बाटला-मुख्य महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर- उपायुक्त राजस्व जबलपुर संभाग

नीता राठौर- उपायुक्त राजस्व जबलपुर- मुख्य महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर

प्रताप सिंह चौहान-संयुक्त कलेक्टर राजगढ़- संयुक्त कलेक्टर छतरपुर

सुनील कुमार झा-संयुक्त कलेक्टर इंदौर-संयुक्त कलेक्टर झाबुआ

अरविंद कुमार झा- संयुक्त कलेक्टर रीवा-संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली

संजीव केशव पांडेय-संयुक्त कलेक्टर गुना-संयुक्त कलेक्टर रतलाम

विनीत तिवारी-डिप्टी कलेक्टर भोपाल-क्षेेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल

राधेश्याम बघेल-डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर-डिप्टी कलेक्टर सीहोर

विजय कुमार मंडलोई-डिप्टी कलेक्टर सीहोर-डिप्टी कलेक्टर इंदौर

मायाराम कौल-डिप्टी कलेक्टर कटनी- डिप्टी कलेक्टर अनूपपुर

ज्योति भलावे-डिप्टी कलेक्टर बालाघाट-डिप्टी कलेक्टर छिंदवाड़ा

नितिन कुमार टाले-डिप्टी कलेक्टर होशंगाबाद-डिप्टी कलेक्टर इंदौर

नीलेश कुमार शर्मा-डिप्टी कलेक्टर सिंगरौली-डिप्टी कलेक्टर सीधी

आनंद सिंह राजावत-डिप्टी राजावत-सीधी-डिप्टी कलेक्टर सीहोर

पराग जैन-डिप्टी कलेक्टर इंदौर-डिप्टी कलेक्टर भिंड

पूजा तिवारी-डिप्टी कलेक्टर शहडोल-डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर

दीपाश्री गुप्ता-डिप्टी कलेक्टर जबलपुर-डिप्टी कलेक्टर धार

हर्षल चौधरी-डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़-डिप्टी कलेक्टर विदिशा

राजनंदिनी शर्मा-डिप्टी कलेक्टर हरदा-डिप्टी कलेक्टर बैतूल

आइएएस प्रीति मैथिल को संदेह कोई सुन रहा है फोन

– पेन गुमने को लेकर कुछ फोन लगाने के बाद फेसबुक पर आने लगे पेन के विज्ञापन

भोपाल। (राज्य ब्यूरो) आइएएस अधिकारी प्रीति मैथिल को संदेह है कि उनका फोन कोई सुन रहा है। दरअसल, पिछले दिनों एक कांफ्रेंस में उनका पेन गुम गया था। उसे ढूंढने के लिए उन्होंने कुछ फोन लगाए थे। इसके बाद उनके फेसबुक पर पेन कंपनियों के विज्ञापन आने लगे। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट करके आशंका जताई कि हमारे फोन हमारी बातचीत सुन रहे हैं। यह डरावना है। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट को बाद में हटा दिया।

कृषि संचालक प्रीति मैथिल ने ट्वीट किया कि पिछले दिनों महंगा पेन गुमने पर कुछ फोन लगाए थे। निज सचिव को भी फोन लगाया कि कहीं उन्हें पेन हाल या लाबी में तो नहीं मिला। इस घटना के बाद फेसबुक पर पेन के विज्ञापन आने लगे। ट्वीट पर इसे भी उन्होंने पोस्ट किया और सवाल उठाए पर कुछ समय बाद ट्वीट हटा लिया।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img