Thursday, February 26, 2026
22.9 C
Bhopal

मुरैना में जान जोखिम में डालकर यात्रा

इन दोनों मुरैना जिले की सड़कों पर बसों के ऊपर सवारियों को ढोया जा रहा है। बस संचालक उनकी जान की परवाह बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। त्यौहार का सीजन नजदीक आते हैं यह स्थिति और विकराल हो जाती है।

बता दें कि, त्योहारों का सीजन नजदीक आता जा रहा है। सीजन की शुरुआत के साथ ही सवारियों की अधिकता बढ़ती जा रही है। हालत यह हो गई है कि बस संचालक ठूंस ठूंस कर सवारियों को भर रहे हैं। सबसे खास बात है कि बस संचालकों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने में जिले का परिवहन विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी चेकिंग के नाम पर केवल खाना पूर्ति करते हैं। उनकी जानकारी में सभी बातें हैं लेकिन उनके द्वारा इन बस संचालकों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मुरैना से सबलगढ़ रुट पर सबसे अधिक लापरवाही

मुरैना से सबलगढ़ रूट पर जौरा कैलारस तथा सबलगढ़ की सवारियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। इस रूट पर बसों की संख्या बहुत कम है। जिसके कारण बस संचालक बसों की छतों के ऊपर सवारियों को बैठालकर उनकी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

हो चुका हादसा

मुरैना से सबलगढ़ रूट पर 1 महीने पहले एक हादसा हो चुका है। एक बस पर से एक यात्री छत पर से गिर गया था। गनीमत यह रही कि उसकेअधिक चोट नहीं लगी थी।

कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी

बसों के ऊपर सवारियों को नई बैठाना चाहिए। अगर बैठा रहे है तो हम उनके ऊपर कारवाई करेंगे।

संतोष भदौरिया, थाना प्रभारी, यातायात थाना, मुरैना

आरटीओ ने नहीं उठाया फोन

इस संबंध में जब जिला परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार से उनके मोबाइल नंबर 9131531214 पर कई बार संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Hot this week

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

नाबालिग से ज्यादती: आरोपी वकील यावर खान को हाईकोर्ट से राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा

​जबलपुर/भोपाल | ​भोपाल के चर्चित नाबालिग दुष्कर्म और मानव...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

Topics

कल भोपाल के 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

भोपाल | राजधानी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार...

हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश रूसी गिरफ्तार

राजधानी के देहात की ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग...

घर के अंदर घुसकर महिला पर चाकू से हमला

​इंदौर | शहर के बाणगंगा इलाके में बुधवार देर...

कुंवारा बनकर करता रहा युवती का शोषण, अब सलाखों के पीछे

ग्वालियर। शहर के गोला का मंदिर इलाके में मानवता...

टीकाकरण के बाद दो मासूमों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरा ICU में

रतलाम/बिलपांक | ​जिले के नयाखेड़ा गांव में मंगलवार को नियमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img