Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने की थी खुदकुशी, पत्नी और भांजा गिरफ्तार

​राजगढ़ (खिलचीपुर)। जिला अंतर्गत जैतपुरा कला गांव में बीते दिनों किसान प्रेमसिंह दांगी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच के अनुसार, किसान ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके सगे भांजे के बीच चल रहे अवैध संबंधों से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाया था।

​गौरतलब है कि 18-19 मई की रात प्रेमसिंह ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली थी। शुरुआती जांच में मामला सामान्य आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जब खिलचीपुर थाना पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए, तो घर के कलह की असली वजह सामने आई। थाना प्रभारी कमल सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी और भांजे के अनैतिक रिश्तों के कारण किसान लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

​कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img