Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

बैरसिया कोर्ट से अपराधी दो सगे भाई फरार

बैरसिया कोर्ट से दो सगे भाई सजा सुनने के बाद फरार हो गए। धूर सिंह और बंटी अहिरवार को मारपीट के मामले में सजा सुनाई गई थी। कोर्ट की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

कोर्ट ने तीन-तीन माह की सजा सुनाई

बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि धूर सिंह और बंटी अहिरवार भाई हैं। 2017 में हुई मारपीट के मामले में दोनों आरोपी हैं और कई साल से जमानत पर बाहर थे। शनिवार को इस मामले में फैसला आना था। कोर्ट ने दोनों आरोपी भाइयों को हाजिर रहने के आदेश दिए थे। मामले की सुनवाई पूरी होते ही दोनों भाइयों पर आरोप साबित हो गए। जज ने दोनों को 3-3 महीने कैद की सजा सुनाई। जज का फैसला सुनते ही दोनों आरोपी भाई न्यायालय परिसर से भाग निकले।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img