Monday, August 24, 2026
24.1 C
Bhopal

फौजी पिता की राइफल से चली गोली, बेटा घायल

ग्वालियर में खाना और हरी सब्जियां खराब होने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। बेटे ने विरोध किया, तो राइफल साफ कर रहे पिता कमरे से बाहर आए। इसी दौरान राइफल फर्श पर गिरने से गोली चल गई, और छर्रे बेटे के पैर में लग गए।

घटना सिरोल थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक हुरावली में रविवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पिता आर्मी से रिटायर्ड जवान है

सिरोल थाना क्षेत्र के ए ब्लॉक हुरावली निवासी 37 वर्षीय नरेन्द्र सिंह पाल एलएनआईपीई में कर्मचारी हैं। वह अपने पिता श्रीकृष्ण पाल (आर्मी से रिटायर्ड जवान) के साथ रहते हैं। रविवार को पिता कमरे में राइफल साफ कर रहे थे।

इस बीच वे बाहर आकर बड़बड़ाते हुए खाने और सब्जी खराब करने की बात करने लगे। वो गुस्से में कह रहे थे कि जो हरी सब्जी वो लेकर आते हैं, उसमें से आधी से ज्यादा को बाहर फेंक दिया जाता है।

बेटे नरेन्द्र ने जब विरोध किया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान राइफल फर्श पर गिर गई और गोली चल गई। छर्रे नरेन्द्र के पैर में लगे, जिससे वह घायल हो गया। इसे देखते ही आसपास से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

खतरे से बाहर, टली बड़ी घटना

प्रारंभिक उपचार के बाद नरेन्द्र अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत पर पिता श्रीकृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गोली लगने के समय आरोपी पिता नशे की हालत में था। अगर राइफल की नाल नीचे न होती, तो गोली बेटे के सीने में लग सकती थी, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।

इस मामले में टीआई सिरोल आलोक सिंह भदौरिया का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...

Topics

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img