Monday, August 24, 2026
24.1 C
Bhopal

दोस्त की पत्नी को लिव इन में रखा:एक साल तक शादी का झांसा देकर किया रेप

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी ने करीब एक साल तक पीड़िता को अपने साथ रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। बाद में पीड़िता को छोड़कर घर से भाग गया और मोबाइल बंद कर लिया।कनाड़िया पुलिस ने इलाके में किराये के घर में रहने वाली एक 30 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति के दोस्त सूरज सरदार पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि सूरज से उसकी पहचान पूर्व पति के माध्यम से हुई, सूरज उसका दोस्त है।

उसके घर पर सूरज का आना-जाना लगा रहता था। पति मारपीट करते थे तो उनसे अलग होने का मन बनाया। इसके बाद मां के पास आकर रहने लगी। पति को लेकर सूरज से बातचीत होती थी। इसके बाद एक दो बार मिलना-जुलना भी हुआ।

सूरज ने कहा कि वह उसे पसंद करता है, शादी करना चाहता है। लेकिन उसने कहा कि कुछ समय हम साथ रहे तो एक दूसरे को ठीक से समझने लग जाएंगे। इसके बाद एक साल पहले उसके साथ रहने एक घर में पहुंची। सूरज ने यहां आने के पहले साथ में रखने के लिये वकील के माध्यम से लिव इन रिलेशनशिप के पेपर तैयार करवाए।

सूरज ने सबंध बनाने को लेकर दबाव बनाया, तब पीड़िता ने कहा कि शादी के पहले यह सब ठीक नही रहेगा। लेकिन सूरज इन बातों को लेकर जोर जबर्जस्ती करने लगा। शादी का झांसा देकर वह रेप करने लगा। 31 अक्टूबर 2024 को सूरज ने चरित्र को लेकर इल्जाम लगाकर मारपीट की।

इसके बाद जबर्जस्ती करने की कोशिश की तो पीड़िता ने उसे रोक दिया। सूरज यहां पर ओर गुस्सा होकर मारपीट करने लगा। उसे थाने जाने की बात की तो सूरज ने जान से मारने की धमकी दी और घर में बंद कर चले गया।

26 नवंबर को सूरज बिना बताए घर से चले गया। उससे मोबाइल पर बात की तो कहा कि वह उसे साथ नही रखना चाहता। उसने धमकी दी कि जहां जाना चाहती है, चले जाए। उसने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप के पेपर उसके पास रखे है, वह उसका कुछ नही बिगाड़ सकती।

इसके बाद एक दिन पहले 6 और 7 नवंबर की देर रात में सूरज का कॉल आया ओर डराने धमकाने लगा कि अगर उसके खिलाफ कही शिकायत की तो वह उसे जान से मरवा देगा। बाद में मां से बात की ओर थाने आकर पीड़िता ने शनिवार को केस दर्ज करा दिया।

Hot this week

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...

Topics

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img