Friday, March 6, 2026
23.2 C
Bhopal

दिनदहाड़े दो बहनों से लूट, फीस के पैसे और सोने की चेन ले उड़ा बाइक सवार बदमाश

खुरई | शहर के गांधी वार्ड में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें दिन के उजाले का भी डर नहीं रहा। शुक्रवार को गांधी वार्ड की गली नंबर 9 में बाइक सवार एक बदमाश ने दो बहनों को निशाना बनाया और झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मदद का झांसा देकर की वारदात फरियादी रोशनी ताम्रकार ने बताया कि वह अपनी बहन चांदनी के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थीं। तभी एक बाइक सवार ने पहले उनका पीछा किया और फिर सामने से आकर उन्हें भ्रम में डाल दिया कि वह उनकी मदद कर रहा है। जब तक वे कुछ समझ पातीं, बदमाश ने इतनी तेजी से बैग छीना कि बैग की डोरी रोशनी के हाथ में ही रह गई और आरोपी रफूचक्कर हो गया।

स्कूल की फीस भरने रखे थे पैसे पीड़ित युवती के अनुसार, बैग में बच्चों के स्कूल की फीस भरने के लिए रखे गए 4 से 5 हजार रुपए नगद और एक सोने की चेन थी। होली की छुट्टियों के चलते फीस जमा करने के लिए उन्होंने यह राशि साथ रखी थी। शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और बदमाश की घेराबंदी की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

बढ़ती वारदातों से दहशत में नागरिक सागर नाका स्थित गांधी वार्ड की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहरी थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मामले की लिखित शिकायत शहरी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल बिजली कटौती

​भोपाल। शहर के करीब 25 प्रमुख इलाकों में शनिवार...

16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी झागरिया...

शादी की खुशियां मातम में बदली: ललितपुर में कार पलटने से भोपाल के युवक की मौत

भोपाल/ललितपुर: राजधानी के छोला क्षेत्र में स्थित नव जीवन कॉलोनी...

जमीन विवाद में ताऊ ने ली दो सगे भाई-बहनों की जान, आष्टा में भारी तनाव

​आष्टा (सीहोर)। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में...

भोपाल देहात पुलिस कार्यालय में मना होली मिलन समारोह

​भोपाल। राजधानी के देहात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार...

Topics

एमवाय के स्टॉक आईसीयू में चाय वाले ने महिला से की अश्लील हरकत, केस दर्ज

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एमवाय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img