Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

मां के सामने दो बेटों की हत्या

सागर में मां के सामने उसके दो बेटों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोनों भाई मां से हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए थे। इस दौरान अपने बेटे के साथ मिलकर उनके बड़े पिता ने हमला कर दिया।

मामला सानौधा थाना इलाके के चांदवर गांव है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात शांति बाई बंसल बकरियों की दवा लेने के लिए अपने रिश्तेदार (जेठ) के घर गई थीं। इसी दौरान डेढ़ एकड़ जमीन को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख शांति बाई के बेटे आकाश बंसल (उम्र 16) और दीपेश बंसल (उम्र 18) मौके पर पहुंचे।

जब दोनों भाई अपनी मां को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के कई घाव बेटों के पेट, पीठ और चेहरे पर लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के दूसरे दिन अस्पताल में मौत पुलिस के मुताबिक, गंभीर हालत में दोनों भाइयों को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को आकाश और दीपेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिवार वालों को सौंप दिए।

परिजनों के मुताबिक, दोनों भाई मजदूरी करते थे। परिवार में बड़ा भाई अभिषेक और माता-पिता हैं।

मां ने कहा- हत्यारों को मिले कड़ी सजा मृतकों की मां शांति बाई ने रोते हुए बताया- जब मुझसे विवाद किया जा रहा था, तभी मेरे बेटे दीपेश और आकाश मुझे बचाने आए। इसी दौरान मेरे जेठ सुरेश धानक और उनके बेटे सचिन ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों बेटों की मौत हो गई। शांति बाई ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज सानौधा थाने के एसआई बलराम छारी ने बताया कि आरोपी सुरेश और उसके बेटे सचिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इनके परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img