Friday, February 27, 2026
30.9 C
Bhopal

Umaria Accident News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक मृत, दो घायल

 सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा वाहन उमरिया जिले की सीमा में दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा के निकट हुआ है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन शहडोल मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जा रहा था।

सुबह हुआ हादसा : वाहन शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हुआ है। इस घटना में वाहन में सवार विनीत वंदेवाल निवासी छिंदवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक गोविंद टेकाम एवं उसका दूसरा साथी जो वाहन के पीछे था, घायल बताए जा रहे हैं। इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां फिलहाल दोनों उपचारार्थ है।

कार्यक्रम में होना था शामिल : बताया जाता है कि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग शहडोल स्थित मुख्यमंत्री के रोजगार दिवस कार्यक्रम में पहुंचने वाले थे। जहां उन्हें राशन आपके ग्राम योजना कार्यक्रम में शामिल होना था। ये हादसा शुक्रवार की सुबह चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम देवरा के समीप नेशनल हाइवे पर हुआ बताया जा रहा है।

पेड़ से टकराया वाहन : प्राथमिक रूप से हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन बहुत तेज गति से जा रहा था जिसकी वजह से वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। सड़क के किनारे लगे एक बड़े पेड़ से वाहन जा टकराया जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार सभी लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया अस्पताल पहुंचते ही घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया और उन्हें भर्ती कर लिया गया है। बताया गया है कि दोनों घायलों को काफी चोट आई है जिन्हें उपचार के लिए कटनी अथवा जबलपुर भेजा जाएगा।

Hot this week

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: खजूरी टोल प्लाजा पर 27 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त

​ ​भोपाल | होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

बेरहम पत्नी: पति को मार कर ढाबे पर उड़ाई दावत, पुलिस भी रह गई दंग

दतिया। 19 फरवरी को चिरुला के फुलरा गांव में...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

Topics

इंदौर: सलमान लाला की भाभी ने की खुदकुशी, संजय सेतु के पास मिलीं बेसुध

​इंदौर | शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहे दिवंगत सलमान...

शादी का झांसा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​भोपाल | राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक...

केदारेश्वर घाट पर तेल से भरा ट्रक खाक, 30 लाख का नुकसान

​रतलाम | सरवन मार्ग स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर...

रिश्वतखोर पटवारी को 3 साल की जेल

खंडवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार...

फेल होने के डर से 12वीं के छात्र ने दी जान, दूसरी मंजिल से कूदा

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img