Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सनसनीखेज खुलासा: हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला का हत्यारा कोई और नहीं, खुद उसकी पत्नी निकली

​मंदसौर | सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजनी गांव में हुए चर्चित वाहिद उर्फ भय्यू लाला हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। विशेष जांच दल (SIT) के खुलासे ने सबको चौंका दिया है—कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि उसकी पत्नी रुखसाना द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी।

​विवाद के बाद मारी थी गोली

​एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि 18 फरवरी को पुलिस दबिश के बाद घर में पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर रुखसाना ने 3.2 एमएम की पिस्टल से भय्यू लाला के कान के पीछे गोली मार दी, जो आंख के पास से पार हो गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने पहले इसे ‘दम घुटने से मौत’ का रूप देने की कोशिश की थी और पुलिस पर ही आरोप मढ़े थे।

​बंकर में मिले खून के धब्बे

​जांच में पुलिस को घर के अंदर बिस्तर पेटी के नीचे एक सीमेंट से बना गुप्त बंकर मिला है। इसी बंकर में आरोपी छिपे रहते थे। SIT को वहां से खून के निशान और बाल मिले हैं, जो हत्या की गवाही दे रहे हैं।

​साक्ष्य मिटाने वाले दो गिरफ्तार, पत्नी फरार

​हत्या के बाद सबूत मिटाने और खून साफ करने के आरोप में पुलिस ने दो करीबियों को गिरफ्तार किया है:

  • ​सलमान खान: रुखसाना की बहन का लड़का (जिसने पिस्टल छिपाई)।
  • ​बबलू खान: मृतक का साला।

​“पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और 20 से अधिक लोगों से पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि हत्या पत्नी ने ही की है। मुख्य आरोपी रुखसाना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में तीन टीमें जुटी हैं।”

— हेमलता कुरील, एडिशनल एसपी

​पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल बरामद कर ली है और फरार रुखसाना पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img