Friday, August 28, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक को गोली मारने वालों का वीडियो

भोपाल के ऐशबाग इलाके में दो दोस्तों को घेरकर बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से गंभीर वार कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य तीन को आरोपी बनाया है। घटना के दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक बदमाश हाथों में तलवार छुरी लेकर हमले के लिए जाते नजर आ रहे हैं।

सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल है। इधर टीआई जितेंद्र गढ़वाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में थाने की एक टीम जुटी है। वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि घटना ऐशबाग इलाके में शनिवार रात 11.30 बजे की है। हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

ऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा (25) ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिलने के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया।

किसी और से झगड़ रहे थे, उसका साथी समझकर टूट पड़े

घटना के बीच घायल कुछ समझ पाते, इसके पहले एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली बाएं हाथ की कोहनी में लगी है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं। नफीस के मुताबिक, बदमाशों का मौके पर किसी और से विवाद चल रहा था। उन्होंने समझा कि हम लोग उनके साथी हैं। इसी शक में हमला कर दिया।

आदतन अपराधी हैं चार मुख्य आरोपी

हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन बच्चा और फराज पर है। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। ऐशबाग पुलिस ने अरबाज इक्का और अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img