Tuesday, October 6, 2026
26.4 C
Bhopal

विदिशा में दिनदहाड़े RTI कार्यकर्ता की हत्या:आरोपी ने PWD ऑफिस परिसर में सिर पर गोली मारी, फॉरेंसिक टीम एक्टिव हुई

विदिशा प्रतिनिधि। विदिशा के लोक निर्माण विभाग कार्यालय में RTI कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई ।गुरूवार की देर शाम शहर का व्यस्तम इलाका रामद्वारा क्षेत्र में स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर के अंदर मुखर्जी नगर निवासी 40 वर्षीय रंजीत सोनी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुछ देर बाद ही एएसपी समीर यादव भी घटनास्थल पर आए, फॉरेंसिक टीम द्वारा तमाम तथ्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं चली हुई गोली को भी बरामद किया गया है। एएसपी समीर यादव ने बताया कि मृतक रंजीत सोनी मुखर्जी नगर का रहने वाला है। वह RTI एक्टिविस्ट के रूप में काम करता था। मौके से तमाम तथ्य जुटाए जा रहे हैं। CCTV फुटेज देखे जाएगें। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

Topics

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img