Tuesday, February 24, 2026
19.6 C
Bhopal

पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में मिलते पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी

जालोर में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में मिलते पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने पति के सिर में लाठी से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे पॉइजन खिलाया और फंदे से लटकाकर मार दिया।

इसके बाद पत्नी भागते हुए देवर के पास गई और कहा कि पति ने सुसाइड कर लिया है। भाई दौड़कर मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका था और सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया।

अंतिम संस्कार के बाद पंचों के सामने पत्नी से पूछताछ हुई तो उसने प्रेमी संग मिलकर हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिजनों ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला बागोड़ा थाना इलाके का है।

कलेक्टर के आदेश पर दफन शव को बाहर निकालेंगे थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया- दूदाराम (35) निवासी बागोड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया- उसकी भाभी माफी देवी (25) और प्रेमी सांवलाराम (28) ने मिलकर उसके बड़े भाई नरसाराम (45) की हत्या की। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।

हुकमाराम ने बताया- लिखित रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जानकारी एसपी ज्ञानचंद्र यादव को भेजी गई है। अब कलेक्टर और एसपी के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद जब भी आदेश होगा, दफनाए गए शव को बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। नरसाराम की पत्नी माफी और उसके प्रेमी सांवलाराम से पूछताछ की जा रही है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए कैसे हुई हत्या

भाभी भागते हुए आई, बोली- आपके भाई ने सुसाइड कर लिया दूदा राम ने रिपोर्ट में बताया- हम तीन भाई नरसाराम, नारणाराम और मैं बागोड़ा में ही खेत में बने मकानों में आसपास ही रहते हैं। 25 मई की रात 11 से 12 बजे के बीच भाभी माफी भागते हुए मेरे पास आई और कहा कि आपके बड़े भाई नरसाराम ने कमरे में फंदा लगा लिया है। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं है। भाभी बदहवास हालत में थी।

शव फंदे से लटका था, सिर के पिछले हिस्से से खून निकल रहा था दूदाराम ने बताया- मैं और भाई नारणाराम भागते हुए बड़े भाई के घर पहुंचे तो उसकी गर्दन में रस्सी बंधी हुई थी और शरीर जमीन पर लटका हुआ था। हमने भाई को रस्सी से नीचे उतारा और देखा तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उनके सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था। उस वक्त हमने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद रात भर शव को लेकर बैठे रहे और सुबह समाज के लोगों को बुलाया।

पूछते तो कहती- फंदे पर लटके देखा था दूदाराम ने बताया- समाज के लोगों ने बड़े भाई के शव को देखा तो सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट थी और खून का निशान भी था। सीने और दोनों हाथों में चोट के निशान नजर आए। इस पर समाज के लोगों ने भाभी माफी से पूछताछ की तो उसने बताया- जब मैं घर पहुंची तो पति नरसाराम को फंदे पर लटके देखा था।

छोटे भाई ने बताया- 26 मई को हमने सामाजिक रीति रिवाज से बड़े भाई नरसाराम अंतिम संस्कार किया और शव को दफनाया दिया। 28 मई को पंचों ने भाभी माफी से एक बार फिर सख्ती से पूछताछ कर जानकारी जुटाई तो भाभी ने हत्या करने के बात कबूल कर ली।

सिर पर लाठी से वार किया, बेहोशी की हालत में पॉइजन खिलाया भाभी माफी ने पंचों को बताया- सांवला राम पुत्र जैसाराम मेघवाल निवासी सियावट, थाना सायला (जालोर) के साथ पिछले 5-6 सालों से उसके अवैध संबंध है। 25 मई की रात को सांवलाराम उससे मिलने आया था। इसी दौरान पति नरसाराम घर पर आ गया। उसने हम दोनों को साथ देखा तो गुस्सा हो गया।

बहसबाजी के दौरान सांवलाराम ने नरसाराम के सिर में लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही नरसाराम को पॉइजन खिलाया और रस्सी का फंदा बनाकर लटका दिया। घर से जाते समय सांवलाराम ने धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो तेरे को भी जान से मार दूंगा।

6 साल पहले हुई थी शादी, 2 बेटियां दूदाराम ने बताया- भाई नरसाराम की शादी करीब 6 साल पहले सायला थाना क्षेत्र के आलवाड़ा गांव निवासी माफी देवी के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटियां निकिता (4) और छोटी बेटी डेढ़ साल की है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img