Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

बुधनी के शासकीय अस्पताल में नाबालिग का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने दो दिन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या गर्भपात में अस्पताल स्टाफ की कोई भूमिका रही।

सोमवार (3 जून) को बुधनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक नाबालिग लड़की का गर्भपात कराया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक कुसुमकली सल्लाम को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान राजू पिता राजाराम बारेला के रूप में की। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 51/6 के तहत केस दर्ज हुआ।

अस्पताल स्टाफ की भूमिका भी जांच के दायरे में

एसपी दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी रवि शर्मा के निर्देश पर अब यह जांच की जा रही है कि गर्भपात में अस्पताल के किसी स्टाफ की भूमिका थी या नहीं। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img