Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार:बोली- गाली देकर पीटता था

मैहर जिले में पुलिस ने दो साल पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है। अमदरा पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये जानकारी बुधवार शाम को दी है।

घटना 4 अक्टूबर 2023 की है। नयागांव सुहौला के राममिलन चौधरी की हत्या के मामले में पत्नी फूलाबाई चौधरी (40) से पूछताछ की गई। पहले तो उसने बताया कि घटना के समय घर में वह और उसके दो छोटे बच्चे थे।

महिला बोली- पति झगड़ा करता था

बाद में पूछताछ में फूलाबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति रोज गाली-गलौज करता था और मारपीट करता था। घटना वाली रात भी पति ने उसे तड़पाने के लिए लाल मिर्च का पाउडर तैयार कर रखा था। इससे डर कर रात में जब पति सो गया, तब फूलाबाई ने कुल्हाड़ी से दो वार किए। फिर शव को घसीटकर घर के बाहर रख दिया।

पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img