Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

Instagram पर पत्नी को हुआ प्यार, फिर प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक पत्नी का सोशल मीडिया पर हुआ प्यार उसके पति की मौत की वजह बन गया. इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली और आखिरकार इस रिश्ते ने एक शख्स की जान ले ली.

व्यवसायी की घर में हुई थी हत्या

मामला बलौदा बाजार के फल व्यवसाई अमृत गिरी की हत्या से जुड़ा है. 24-25 अक्टूबर की रात अमृत की लहूलुहान लाश उसके घर के सोफे पर मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला रहस्यमय लगा. कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं थे, जिससे शक का दायरा घर के अंदर तक पहुंच गया.

पत्नी की पूछताछ में खुला पूरा राज

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी से पूछताछ शुरू की, तो कहानी ने नया मोड़ ले लिया. चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर बिहार के युवक टुन्ना शर्मा से दोस्ती की थी. दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और रिश्ता गहराता गया. पत्नी ने टुन्ना को बताया कि उसका पति उससे मारपीट करता है, जिससे वह नाराज हो गया और उसने अमृत गिरी को रास्ते से हटाने की ठान ली.

पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी ने दिया अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की रात चंद्रिका ने खुद अपने प्रेमी को घर बुलाया था. उसने उसे हथियार भी दिया और खुद पड़ोस में नाचा देखने चली गई, ताकि कोई शक न करे. मौका पाकर टुन्ना शर्मा ने अमृत गिरी की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस को पहले संदेह कई दिशाओं में गया क्योंकि अमृत गिरी पहले शराब के कारोबार से भी जुड़ा था और कई लोगों से उसकी दुश्मनी थी.

आरोपी प्रेमी को चेन्नई से दबोचा 

कई दिनों की खोजबीन और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाई. इंस्टाग्राम चैट्स और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और चेन्नई से टुन्ना शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर रिश्तों की नई चेतावनी

यह मामला सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अंधे विश्वास का खतरनाक उदाहरण भी है. इंस्टाग्राम जैसी जगहों पर बने रिश्ते कई बार हकीकत में ऐसे मोड़ ले लेते हैं, जहां भरोसे की जगह धोखा और जुनून हावी हो जाता है. बलौदा बाजार की यह घटना इसी कड़वी सच्चाई की गवाही देती है.

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img