श्योपुर के कराहल थाने में तैनात कॉन्स्टेबल प्रदीप बित्तल पर एक महिला ने शनिवार को दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को आवेदन देकर सुरक्षा मांगी। उसने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
पीड़िता ने शिकायती आवेदन में बताया कि 15 सितंबर की रात 12 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा। गेट पर लात मारकर जबरन अंदर घुस गया और रेप किया। आरोपी ने कहा कि थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं होगी। पूरा स्टाफ मेरा है।
मुझे और बेटे को जान से मारने की दी धमकी पीड़िता ने आवेदन में बताया कि विरोध करने पर कॉन्स्टेबल ने उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से अपनी और अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है।
एसपी ने एसडीओपी को सौंपी जांच एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसडीओपी बडौदा प्रवीण अष्ठाना को जांच सौंपी है। एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




