Saturday, April 11, 2026
29 C
Bhopal

महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी

भोपाल के कालापीपल इलाके से पुलिस ने फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला को भोपाल से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने की है।

आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। 23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है।

शादी के 3 दिन बाद कैश-जेवर लेकर फरार हो गई 3 मई 2025 को मानटाउन निवासी विष्णु शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे खंडवा निवासी सुनीता और पप्पू मीना ने मनपसंद लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर भोपाल निवासी अनुराधा का फोटो दिखाया।

इसके बाद सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के जरिए 2 लाख रुपए लेकर शादी करा दी। शादी के महज तीन दिन बाद ही अनुराधा घर से कैश, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

आरोपी फर्जी शादी कर कालापीपल में रह रही थी​​​​​​ मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से फर्जी शादी गिरोह से संपर्क किया। टीम के एक सिपाही को अविवाहित बताकर फर्जी शादी कराने की योजना बनाई गई।

इसी दौरान एजेंट द्वारा दिखाई गई तस्वीरों में फरार अनुराधा की पहचान हुई। टीम ने भोपाल के कालापीपल स्थित पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया। अनुराधा हाल ही में एक और फर्जी शादी कर वहीं रह रही थी।

2 से 5 लाख रुपए तक वसूल कर शादी करवाते थे पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भोपाल से ऑपरेट होता था। इसमें रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव, अर्जन नाम के सदस्य शामिल हैं। ये लोग भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

मोबाइल पर शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क कर महिलाओं के फर्जी फोटो दिखाते थे और 2 से 5 लाख रुपए तक वसूल कर शादी करवा देते थे। शादी के 3-4 दिन बाद ही दुल्हन बनी युवती घर का सारा माल समेटकर से भाग जाती है।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ठगे गए अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस चोरी किए गए जेवर और नगदी की बरामदगी की कोशिश भी कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img