Thursday, February 26, 2026
19.4 C
Bhopal

भोपाल में बंद कमरे में मिली महिला की लाश

भोपाल के लांबाखेड़ा में बंद कमरे में महिला की लाश मिली है। महिला की मौत संदिग्ध हालात में हुई। वह अकेली रहती थी, शादी के एक साल बाद ही पति से अलग हो चुकी थी। भोपाल में रहकर समूह लोन दिलाने का काम करती थी। वहीं, पुलिस मामले को खुदकुशी का केस मानकर चल रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरती कुशवाह (24) पुत्री मूलचंद कुशवाह लांबाखेड़ा में किराए से रहती थी। मूल रूप से विदिशा के कड़ैया खेड़ा गांव की रहनी वाली थी। 2020 में शादी हुई थी, एक साल बाद ही पति से अलग हो गई थी। परिवार से अलग ईटखेड़ी के लांबाखेड़ा में रह रही थी।

बुधवार को दिन भर कार्यालय वाले उसे कॉल करते रहे। कॉल नहीं उठाया तो उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना के बाद भोपाल में रहने वाले उसके जीजा ने लांबाखेड़ा में स्थित उसके कमरे पर पहुंचकर चेक किया। काफी आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला, तब गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यहां जमीन पर आरती का शव अचेत अवस्था में देखा गया। इसके बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

पॉइजन खाकर सुसाइड की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में पॉइजन खाकर सुसाइड की बात सामने आई है। पुलिस को कमरे से संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिला है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को खुदकुशी के लिए कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की मौत संदिग्ध हालात में होना मानकर चल रही है।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img