Wednesday, May 6, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में छत्रपति शिवाजी की जयंती

भोपाल में हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। सोना चांदी गलाई एसोसिएशन मध्य भारत प्रांत की भोपाल इकाई ने इस आयोजन की अगुवाई की।

कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष चौक स्थित सर्राफा चौक से हुई। यहां शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली निकाली गई, जो लिंक रोड स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक पहुंची। रैली का विशेष आकर्षण भगवा साफे पहने युवाओं का समूह रहा। इन युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैनिक वेश में नृत्य किया।

प्रतिमा स्थल पर शिवाजी महाराज का पूजन किया गया। यहां भगवा ध्वज स्थापित कर विजय तिलक लगाया गया। वीर शिवाजी जागृति मंच और सोना चांदी गलाई एसोसिएशन ने हिंदवी साम्राज्य की पुनः स्थापना का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर माने, नरेश राव जाधव, भोपाल जिला अध्यक्ष सचिन मुलिक, संजय जगताप, लखन पाटिल, मयूर सूर्यवंशी, अभिजीत देशमुख, सुभाष निकम, जगदीश सूर्यवंशी, युवराज चोपड़े, निखिल हजारे, हनुमंत कुम्भारे, महेश जाधव और अरुण निकम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img