Wednesday, February 18, 2026
20.4 C
Bhopal

महिला के पुराने प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर के सिर पर मारा पत्थर

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला के साथ लिव-इन में रह रहे युवक की उसके पुराने प्रेमी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विजयनगर पुलिस के अनुसार, घटना अपोलो अस्पताल के पास स्थित एक खाली प्लॉट की है, जहां गगन केवट (पुत्र अशोक केवट) अपनी साथी रानी केवट के साथ झोपड़ी में रह रहा था। सोमवार रात गगन और अशोक नगर निवासी देवेन्द्र उर्फ छोटू के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया।

पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट

विवाद बढ़ने पर देवेन्द्र ने गगन के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गगन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रंजिश की वजह बना पुराना प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया है कि रानी पहले देवेन्द्र की प्रेमिका थी, लेकिन कुछ समय पहले वह उसे छोड़कर गगन के साथ रहने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर देवेन्द्र ने गगन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img