Friday, August 28, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में गिरफ्तार झपटमार महिलाएं निकलीं बच्चा चोर

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस की गिरफ्त में आई चेन झपटने वाली महिला गैंग से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी महिलाएं दिल्ली में बच्चा चोरी तो ओडिशा में लूट के आरोप में जेल जा चुकी हैं।

चोरी लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद कमाई रकम से गैंग की सदस्य ज्योति ने एक लग्जरी कार भी खरीदी है। अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाने पुलिस की टीम दिल्ली गई है।

थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि, गैंग की हकीकत जानने के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया है। गैंग की सरगना मधु दिल्ली की रहने वाली है। बाकी सदस्यों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस को गुमराह करती रही महिलाएं

इन सभी ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पहले उज्जैन का पता बताया, फिर हबीबगंज क्षेत्र में निवास बताया था। तस्दीक करने पर यह दोनों ही पते फर्जी निकले। बता दें महिला गैंग ने जैन समाज के चल समारोह में शामिल 9 महिलाओं के गले से सोने की चेन चुराई थीं।

गिरफ्त में आते ही गर्भवती होने का ड्रामा किया

पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही महिलाओं ने बीमारी का ड्रामा किया। दो महिलाओं ने स्वयं को गर्भवती बता डाला। हालांकि मेडिकल परीक्षण कराने पर महिलाओं का झूठ सामने आ गया। पुलिस की अब तक की जांच में साफ हुआ कि इस गिरोह ने मप्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आईं

आरोपी महिलाएं लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में चेन झपटने की वारदातों को अंजाम दे रही थीं। लिहाजा पुलिस ने अलग-अलग कार्यक्रमों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें भीड़ में शामिल कुछ महिलाओं को चिन्हित किया गया, उनकी शिनाख्त कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img