E paperअपराधआपका एम.पीटॉप-न्यूज़

वर्ल्ड क्लास स्टेशन के बाहर लड़कियां छलका रही थीं जाम

वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर लड़के-लड़कियां जाम छलका रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-1 और 5 नंबर की पार्किंग को मयखाना बना रखा था। पुलिस पहंची तो कई लड़के-लड़कियां भाग गए, 7 लोगों को मौके से शराब पीते पकड़ा गया। इनमें पति-पत्नी भी हैं, जो नशे की हालत में महिला SI से बदतमीजी पर उतर आए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वर्ल्ड क्लास स्टेशन के बाहर लड़कियां छलका रही थीं जाम:रानी कमलापति की पार्किंग में कपल पी रहे थे बीयर, महिला SI से बदतमीजीभोपाल5 घंटे पहलेवर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर लड़के-लड़कियां जाम छलका रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-1 और 5 नंबर की पार्किंग को मयखाना बना रखा था। पुलिस पहंची तो कई लड़के-लड़कियां भाग गए, 7 लोगों को मौके से शराब पीते पकड़ा गया। इनमें पति-पत्नी भी हैं, जो नशे की हालत में महिला SI से बदतमीजी पर उतर आए।सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में 7 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ लोग गाड़ियां छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से 15 बाइक और चार कार जब्त की हैं। इसके अलावा महिला पुलिस से झूमाझटकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम लोग शराब पीते हैं। शनिवार देर रात पुलिस की टीम पहुंची और शराब पी रहे लोगों को पकड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को आता देख कुछ लोग मौके से फरार हो गए। शराब पी रहे अनूप, अभिषेक, कमलेश गौर, जितेंद्र गौर समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोग गाड़ियां छोड़कर भागे हैं, पुलिस उनका पता लगा रही है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770