Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

सागर में युवक से ऑनलाइन धोखाधड़ी

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल नंबर पर केवाईसी कराने के लिए एक मैसेज आया। जैसे ही उसने मैसेज पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से ठग ने 1.72 लाख रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी होने पर युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

शिकायतकर्ता दिनकर जैन ने बताया कि 12 अक्टूबर को मोबाइल पर वॉट्सऐप पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लिखे मोबाइल नंबर से KYC करने का मैसेज आया। नीचे एक फाइल आई। उक्त फाइल को मैंने क्लिक कर खोला तो अंदर एक लिंक खुली। जिस पर मैंने क्लिक किया तो एक एप डाउनलोड हो गया। जिसमें मैंने डेबिट कार्ड की जानकारी भर दी।उसके बाद डेबिट कार्ड का पिन भर दिया। इतना करने के बाद मेरे बैंक खाते से 1 लाख 72 हजार रुपए कट गए। बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिलने पर धोखाधड़ी सामने आई। जिसके बाद दिनकर जैन ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img