Monday, May 4, 2026
27.1 C
Bhopal

ग्वालियर में मां-बेटी की हत्या

ग्वालियर में फ्लैट में मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव मंगलवार सुबह 11 बजे बेडरूम में मिले। बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने गला घोटकर या तकिए से मुंह दबाकर हत्या की आशंका जताई है।

72 साल की इंदुपुरी और उनकी 57 साल की बेटी रीना भल्ला गार्डन होम्स सिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 322 में रहती थीं। मंगलवार को घर में काम करने वाली मेड वहां पहुंची। दरवाजा खोला तो दोनों की लाशें दिखीं। मां का शव बेड पर और बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो एक दो युवक सीढ़ियों से उतरते नजर आ रहा है। पुलिस अन्य स्पॉट पर भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img