Tuesday, March 10, 2026
36.3 C
Bhopal

कुंड में नहाने उतरा युवक, डूबने से मौत:दोस्तों के साथ जियारत के लिए गया था दरगाह

सिमरोल थाना क्षेत्र में चोरल के समीप कुंड में नहाते समय 30 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ रोसिया दरगाह पर जियारत के लिए गया था। यहां दरगाह के पीछे एक कुंड हैं, जिसमें नहाने के लिए उतरने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया

कुंड में एक महीने में डूबने की ये दूसरी घटना है। पहले भी इसी कुंड में इंदौर का एक युवक डूब चुका है।

सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक युवक का नाम रहमान पिता मेहमूद उम्र 30 साल है। वह दोस्तों के साथ सिमरोल थाना क्षेत्र कि रोसिया दरगाह पर जियारत के लिए गया था। दरगाह के पीछे ही पानी का एक कुंड है।

रहमान दोस्तों के साथ कुंड में नहाने के लिए पानी में उतरा और गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए।

बाद में रहमान का शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रहमान एसी रिपेयरिंग का काम करता था।

चोरल के आसपास कई पिकनिक स्पॉट

इंदौर से 40 किलोमीटर दूर चोरल नदी के आसपास कई पिकनिक स्पॉट हैं। इनमें पातालपानी, चोरल डेम, जाम गेट, मानपुर सीतला माता फॉल, बामनिया कुंड, चोरल नदी, तिंछा फाल, रोशिया बाबा की दरगाह है। गर्मी खत्म होते-होते यहां शनिवार और रविवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैँ। खास है कि सिमरोल के जंगलों में कई ऐसे रास्ते हैं जो, नदी के आसपास जंगलों, खाई और सुनसान इलाकों में जाते हैं।नौजवान यहां एकांत में समय बिताने के लिए चले जाते हैं और कई बड़े हादसे होते हैं।

Hot this week

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

बिना पंजीयन चल रहे डॉ. बत्रा होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापा, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

​भोपाल। राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img