Friday, August 21, 2026
25.1 C
Bhopal

जबलपुर में पिता ने जवान बेटे को मारी गोली:जमीन विवाद बना वारदात का कारण, आरोपी पिता गिरफ्तार

जबलपुर के ग्राम खैरी में एक पिता ने अपने जवान बेटे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पाटन थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे को लेकर बीते कई दिनों से पिता-पुत्र के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर को एक बार फिर से दोनों का जमकर विवाद हुआ, तभी पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे गोली बेटे की कमर में लग गई।

युवक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगता था

जानकारी के मुताबिक, पाटन थाना के ग्राम खैरी में रहने वाले खिलान सिंह (57) का अपने छोटे बेटे भूपेंद्र सिंह (25) से पहले भी विवाद हुआ था। भूपेंद्र सिंह चाहता था कि उसे भी जमीन का हिस्सा दिया जाए, जबकि पिता खिलान सिंह अपने छोटे बेटे को घर से भगाना चाहता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

नशे में धुत पिता ने गाली-गलौज की, विवाद बढ़ने पर किया फायर

शनिवार की सुबह नशे में धुत पिता सिंह ने भूपेंद्र के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। इसी दौरान पिता सिंह घर के अंदर गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर भूपेंद्र पर फायर कर दिया, जिससे गोली उसके पेट के पास लगी।

घटना के बाद तुरंत इलाज के लिए भूपेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आरोपी पिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में चल रहे जमीनी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पाटन थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि एक पिता ने अपने बेटे पर गोली चला दी।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img