Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

डीजे बजाने से रोका तो युवक का गला रेता:शोर में सो नहीं पा रहा था 4 दिन का बेटा

भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की 84 एकड़ झुग्गी बस्ती में तीन बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक के यहां चार दिन पहले ही बेटा पैदा हुआ है। आरोपी रविवार देर रात शराब के नशे में तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। शोर के चलते मनोज चोरे (30) पिता विश्वनाथ चोरे का बेटा सो नहीं पा रहा था।

वो आरोपियों से डीजे बंद करने के लिए कहने गया तो नाराज बदमाशों मारपीट की। दो लोगों ने उसके हाथ और पांव पकड़े, जबकि एक ने गला रेत दिया और हाथ की कलाई की नस काट दी। मनोज कुछ दूर तक भागा और बेसुध होकर घर के पास गिर गया। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक की तलाश की जा रही है।

डीजे बंद कराने गया था, बदमाशों ने गला रेत दिया

घटना रविवार देर रात 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी शिवकांत कुशवाह के मुताबिक प्रहलाद कुशवाह, राजू और प्रदीप अपनी झुग्गी में तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। शराब के नशे में शोर भी मचा रहे थे। पड़ोस में रहने वाले मनोज चोरे ने आपत्ति ली। क्योंकि मनोज का बेटा शोर के चलते सो नहीं पा रहा था।

मनोज जब डीजे बंद करने के लिए कहने गया तो तीनों आरोपी विवाद कर मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रहलाद ने चाकू निकालकर मनोज का गला रेत दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

खून से लथपथ मनोज दौड़ा, बेसुध होकर गिरा

शिवकांत ने बताया कि घायल हालत में मनोज अपनी झुग्गी की तरफ दौड़ा, लेकिन रास्ते में ही बेसुध होकर गिर गया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर निकले। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसी बीच परिजन और पड़ोसी मनोज को हमीदिया अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

8 महीने पहले मोहल्ले में रहने आया था आरोपी

मनोज के जीजा राकेश कुशवाह का कहना है कि फौरन सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर तक नहीं आई। बाद में हम ऑटो से थाने पहुंचे और पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर लौटे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मुख्य आरोपी प्रहलाद कुशवाह 8 महीने पहले ही मोहल्ले में रहने आया था। देर रात पुलिस ने प्रदीप और राजू को हिरासत में ले लिया। प्रहलाद की तलाश की जा रही है।

4 दिन पहले ही पैदा हुआ बेटा, 1 बेटा चार साल का

मनोज मजदूरी करता था। उसकी 4 साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो लड़के हैं। बड़ा बेटा दो साल का है, छोटे ने 4 दिन पहले ही जन्म लिया है। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img