Tuesday, February 24, 2026
30.9 C
Bhopal

छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मार डाला

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शराब के नशे में दो भाइयों की लड़ाई हो गई। इस दौरान छोटे भाई ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने मर्डर की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव का है।

दरअसल, मनसा राम मरापी ने 13 तारीख को केशकाल थाने में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि मेरे चाचा का लड़का भूखन और उसका छोटा भाई निरंजन दोनों एक साथ घर मे रहते हैं। शराब पीकर आए दिन आपस मे लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।मनसा ने पुलिस से बताया कि 13 तारीख को भी दोनों लड़ाई कर रहे थे। दोनों शराब के आदी हैं। ऐसे में किसी ने लड़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद हम लोग पड़ोसी राजाराम और कोटवार के साथ वहां पहुंचे।

इस दौरान भूखन लाल खून से लथपथ घर के कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। शरीर मे कोई हलचल नहीं थी। वहां पर ईंट के टुकड़े बिखरे हुए थे। उसका भाई निरंजन वहां पर नहीं था। इसके बाद हमने तत्काल केशकाल आकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई निरंजन ने किसी धारदार हथियार और ईंट से हमला कर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

डिजिटल अरेस्ट कर एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर से 2.52 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर | साइबर अपराधियों ने ठगी का अब तक...

भोपाल में बदमाशों का तांडव, 5 घरों में चोरी

​भोपाल | क्राइम रिपोर्टर राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र...

भोपाल: मसाजिद कमेटी ने तय किया ईद की नमाज का समय और फित्रा

​भोपाल | राजधानी भोपाल में ईद-उल-फित्र 2026 की तैयारियां...

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img