Saturday, May 16, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल की योगा टीचर से युवक ने की ज्यादती

भोपाल के ऐशबाग थाने में एक महिला ने प्रेमी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता योगा क्लासेस लेती है। वहीं आरोपी एम्स से पीएचडी कर रहा है। दोनों के बीच कॉलेज के दिनों से परिचय रहा है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ऐशबाग पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय युवती मिसरोद इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। दस साल पहले वह एक निजी इंजीनियरिंग कॉलोनी से पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज में ही पढ़ने वाले दुर्जन सिंह यदुवंशी नाम के छात्र से हो गई थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती योग की क्लासेस चलाने लगी जबकि युवक एम्स में योग का प्रशिक्षक बन गया। साथ ही वह एम्स से पीएचडी भी करने लगा।

तीन साल पहले दोबारा मुलाकात हुई

2022 में दोनों एक बार फिर से संपर्क में आए। इसके बाद उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। सितंबर 2022 में घुमाने के बहाने दुर्जन युवती को ऐशबाग इलाके में अपने दोस्त के घर लेकर गया। यहां पर उसने युवती की मर्जी के बगैर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। ज्यादती करने के बाद उसने युवती को शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा।

शादी करने से इनकार किया तब एफआईआर दर्ज कराई

आखिरी बार उसने जून 2024 में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने मंगलवार को ऐशबाग थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दुर्जन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

Topics

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img